भोपाल। मध्यप्रदेश कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग ने प्रदेश के युवाओं, जागरूक नागरिकों और सोशल मीडिया पर सक्रिय प्रभावशाली व्यक्तियों (इन्फ्लुएंसर्स) को संगठन से जोड़ने के उद्देश्य से शनिवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में ‘सोशल मीडिया वॉरियर्स’ अभियान का शुभारंभ किया। अभियान के तहत प्रदेश, जिला और विधानसभा स्तर पर सोशल मीडिया वॉरियर्स का चयन किया जाएगा।कांग्रेस का उद्देश्य डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पार्टी की विचारधारा को मजबूती से प्रस्तुत करने के साथ-साथ रचनात्मक क्षेत्रों से जुड़े प्रतिभाशाली लोगों को संगठन से जोड़ना है। इसके अंतर्गत राइटर्स, डिज़ाइनर्स, वीडियो एडिटर्स, कार्टूनिस्ट, कवि, लेखक, ब्लॉगर्स, मोटिवेशनल स्पीकर्स, सोशल वर्कर्स तथा मनोरंजन जगत से जुड़े लोक कलाकारों को भी अभियान का हिस्सा बनाया जाएगा।अभियान के शुभारंभ अवसर पर आयोजित प्रेस वार्ता को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व विधायक , मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संगठन महासचिव , मध्य प्रदेश कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग के प्रदेश अध्यक्ष तथा प्रदेश कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता ने संबोधित किया।वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान दौर में सोशल मीडिया जनसंपर्क और जनजागरण का महत्वपूर्ण माध्यम बन चुका है। ऐसे में युवाओं और डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय लोगों की भागीदारी से संगठन की पहुंच को और अधिक व्यापक बनाया जा सकेगा।इस अवसर पर सोशल मीडिया विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष अविरल हरि जैन, अभिषेक सोनी, प्रदेश महासचिव मिर्जा आसिफ बेग, शाज खान, राज नागदा, कपिल पाल, जय राठौर, नीमच युवा कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष भानुप्रताप सिंह राठौर, विभाग के प्रदेश सचिव शाहरुख खान, अंशुल सेन सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।चयन प्रक्रिया का कार्यक्रम– 31 मई से 15 जून 2026: ऑनलाइन आवेदन प्राप्त किए जाएंगे।– 15 जून से 19 जून 2026: आवेदनों की प्रारंभिक जांच (स्क्रूटनी) की जाएगी।– 20 जून से 23 जून 2026: जिला कांग्रेस कार्यालयों में साक्षात्कार आयोजित किए जाएंगे।– 24 जून से 28 जून 2026: अंतिम स्क्रूटनी प्रक्रिया पूरी होगी।– 30 जून 2026: चयनित सोशल मीडिया वॉरियर्स की अंतिम सूची जारी की जाएगी।कांग्रेस का मानना है कि यह अभियान डिजिटल युग में पार्टी के संगठनात्मक विस्तार और जनसंपर्क को नई मजबूती प्रदान करेगा Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन यूट्यूबर मनीष पटेल को फिर झटका, चौथी बार खारिज हुई जमानत याचिका कैफे में युवतियों के बीच विवाद, जमकर हुई मारपीट; पुलिस ने शुरू की जांच