इंदौर। प्रदीप चौधरी।। इंदौर क्राइम ब्रांच ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 30 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बरामद मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत करीब 3 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर ड्रग्स सप्लाई नेटवर्क की जानकारी जुटाने में लगी हुई है। क्राइम ब्रांच डीपी राजेश कुमार त्रिपाठी जानकारी के अनुसार क्राइम ब्रांच को मुखबिर से सूचना मिली थी कि स्कीम नंबर-134 स्थित फरीदाबाग कब्रिस्तान के पास पानी की टंकी के निकट दो संदिग्ध युवक खड़े हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर दोनों युवक घबराने लगे, जिस पर टीम ने घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया।पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम सरफराज उर्फ शब्बु और अमन उर्फ सलमान, निवासी देवास, बताए। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 30 ग्राम अवैध मादक पदार्थ एमडी ड्रग्स बरामद की गई।प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे बस के माध्यम से मादक पदार्थ इंदौर लेकर आते थे और पहचान से बचने के लिए रास्ते में उतरकर पैदल ही इसकी डिलीवरी करने जाते थे। पुलिस अब यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि ड्रग्स की सप्लाई कहां से हो रही थी और इसके नेटवर्क में अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं।क्राइम ब्रांच ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूछताछ के आधार पर आगे और भी खुलासे होने की संभावना है।पुलिस का कहना है कि शहर में नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा और इसमें शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन युवती ने लगाए गंभीर आरोप, पुलिस जांच में जुटी एमपी में जल्द लागू होगी यूसीसी, जनता से सुझाव साझा करने की अपील: सीएम मोहन यादव