रीवा। ब्राह्मण समाज के खिलाफ कथित आपत्तिजनक सोशल मीडिया पोस्ट के मामले में गिरफ्तार यूट्यूबर मनीष पटेल को एक बार फिर अदालत से राहत नहीं मिली है। पिछले दो दिनों में उनकी जमानत याचिका दो अलग-अलग अदालतों द्वारा खारिज कर दी गई। इससे पहले जिला न्यायालय और हाईकोर्ट भी उन्हें राहत देने से इनकार कर चुके हैं। इस तरह अब तक उनकी जमानत याचिका कुल चार बार निरस्त हो चुकी है।जानकारी के अनुसार, 28 मई को रीवा की न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी (जेएमएफसी) अदालत ने मनीष पटेल की जमानत याचिका खारिज कर दी थी। इसके बाद 30 मई को चतुर्थ अपर सत्र न्यायाधीश की अदालत ने भी मामले की गंभीरता को देखते हुए जमानत देने से इंकार कर दिया।कानूनी प्रक्रिया के अनुसार अब अगले लगभग 20 दिनों तक हाईकोर्ट में नई जमानत याचिका दायर नहीं की जा सकेगी। ऐसे में फिलहाल आरोपी को न्यायिक हिरासत में ही रहना होगा।इधर पुलिस प्रशासन ने मामले को लेकर सख्त रुख अपनाया है। पुलिस के अनुसार आरोपी के समर्थन में सोशल मीडिया पर बनाए गए कुछ समूहों में भड़काऊ और आपत्तिजनक टिप्पणियां साझा की जा रही हैं। इसे देखते हुए प्रशासन ने एडवाइजरी जारी कर लोगों से शांति और संयम बनाए रखने की अपील की है।प्रशासन ने नागरिकों से किसी भी समुदाय के खिलाफ नफरत फैलाने वाली सामग्री पोस्ट या शेयर नहीं करने का आग्रह किया है। पुलिस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर नजर बनाए हुए है और संदिग्ध गतिविधियों की निगरानी की जा रही है।मनीष पटेल की लगातार चार बार जमानत याचिका खारिज होने के बाद यह मामला प्रदेशभर में चर्चा का विषय बना हुआ है। वहीं पुलिस का कहना है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने और सोशल मीडिया पर फैलाए जा रहे भ्रामक या भड़काऊ कंटेंट पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग तेज, केंद्र ने कहा- फिलहाल कोई प्रस्ताव नहीं कांग्रेस ने शुरू किया ‘सोशल मीडिया वॉरियर्स’ अभियान, युवाओं और इन्फ्लुएंसर्स को जोड़ेगी पार्टी