पेरिस। फ्रांस की राजधानी Paris में फुटबॉल प्रशंसकों के जश्न के दौरान कई स्थानों पर तनावपूर्ण और दंगों जैसे हालात देखने को मिले। शहर के विभिन्न इलाकों में बड़ी संख्या में जुटे फुटबॉल फैंस ने हंगामा किया, जिससे कानून-व्यवस्था की स्थिति प्रभावित हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कुछ उपद्रवी तत्वों ने सड़कों पर आगजनी की घटनाओं को अंजाम दिया और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाया। कई स्थानों पर वाहनों एवं अन्य सामान में आग लगा दी गई, जिसके बाद पुलिस और आपातकालीन सेवाओं को मौके पर पहुंचना पड़ा।स्थिति को नियंत्रित करने पहुंची पुलिस पर भी उपद्रवियों ने पटाखों और अन्य वस्तुओं से हमला किया। इसके चलते कई क्षेत्रों में तनाव का माहौल बन गया। पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने और हालात पर काबू पाने के लिए विशेष सुरक्षा इंतजाम किए।अधिकारियों ने नागरिकों से शांति बनाए रखने की अपील की है। पुलिस द्वारा उपद्रव में शामिल लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। शहर के संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन मूंग खरीदी पंजीयन शुरू, उड़द पर मिलेगा ₹600 प्रति क्विंटल बोनस : मुख्यमंत्री कांग्रेस में बढ़ी अंदरूनी कलह, सत्यनारायण पटेल ने चिंटू चौकसे पर साधा निशाना