भोपाल। प्रदीप चौधरी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी पर की गई टिप्पणी के बाद प्रदेश की राजनीति में बयानबाजी तेज हो गई है। मुख्यमंत्री के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए जीतू पटवारी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर पलटवार किया है, जो अब चर्चा का विषय बना हुआ है। मुख्यमंत्री मोहन यादव का कथन अपने सोशल मीडिया पोस्ट में पटवारी ने मुख्यमंत्री से सवाल करते हुए कहा कि यदि चुनाव हारना किसी व्यक्ति को “रद्दी” या “दो कौड़ी का” बनाता है, तो क्या यही पैमाना देश के उन बड़े नेताओं पर भी लागू होगा जो चुनाव हार चुके हैं। उन्होंने स्वयं को किसान का बेटा बताते हुए कहा कि इस तरह की भाषा किसानों और आम जनता का भी अपमान है।पोस्ट में जीतू पटवारी ने वर्ष 2028 के विधानसभा चुनाव का उल्लेख करते हुए दावा किया कि मध्यप्रदेश में भ्रष्टाचार और कमीशन रहित सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता सब कुछ देख रही है और लोकतंत्र में अंतिम निर्णय जनता के हाथ में होता है।पटवारी ने अपनी पोस्ट के अंत में यह भी लिखा कि वे प्रदेश के मुख्यमंत्री के लिए कभी भी अमर्यादित भाषा का प्रयोग नहीं करेंगे और राजनीतिक मतभेदों के बावजूद मर्यादा बनाए रखेंगे।गौरतलब है कि शाजापुर जिले के शुजालपुर में एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस और उसके नेतृत्व पर तीखा हमला बोलते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी को लेकर विवादित टिप्पणी की थी। इसके बाद कांग्रेस और भाजपा के बीच राजनीतिक बयानबाजी का दौर तेज हो गया है।राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि आगामी चुनावों को देखते हुए दोनों प्रमुख दलों के नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप और तीखे राजनीतिक हमले आगे भी जारी रह सकते हैं। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन इंदौर में सीएम मोहन यादव की सादगी की चर्चा, ट्रेवलर से पहुंचे राजवाड़ा, आम नागरिकों के बीच किया नाश्ता इंदौर में पुलिस व्यवस्था होगी और मजबूत, तीन नए थानों को मिली मंजूरी