शुजालपुर (शाजापुर)। प्रदीप चौधरी।।मुख्यमंत्री Mohan Yadav ने कहा है कि राज्य सरकार किसानों के हित में लगातार निर्णय लेकर उन्हें लाभ पहुंचा रही है। इसी क्रम में प्रदेश में मूंग खरीदी के लिए पंजीयन प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है, जबकि उड़द उत्पादक किसानों को ₹600 प्रति क्विंटल बोनस दिया जाएगा। शुजालपुर में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाना और उनकी आय में वृद्धि सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है और कृषि क्षेत्र को मजबूत बनाने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है।मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार केवल घोषणाएं करने में नहीं, बल्कि उन्हें धरातल पर उतारने में विश्वास रखती है। इसी का परिणाम है कि किसानों से गेहूं खरीदी के मामले में मध्यप्रदेश आज देश के अग्रणी राज्यों में शामिल है। उन्होंने कहा कि किसानों के हितों की रक्षा और कृषि को लाभ का व्यवसाय बनाने के लिए सरकार अनेक योजनाएं संचालित कर रही है।इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को लगातार प्रोत्साहित किया जा रहा है। साथ ही निराश्रित गौवंश के संरक्षण एवं देखभाल के लिए पंचायतों से लेकर नगरीय निकाय क्षेत्रों में संचालित गौशालाओं को नियमित आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।मुख्यमंत्री ने कहा कि गौशालाओं में समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए सरकार लगातार कार्य कर रही है, ताकि गौवंश के संरक्षण के साथ-साथ पशुपालकों को भी लाभ मिल सके। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन फेसबुक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को 10 वर्ष की सजा चैंपियंस लीग जश्न के बीच पेरिस में बवाल, कई इलाकों में हिंसा और आगजनी