सीकर। राजस्थान के सीकर जिले में शनिवार को सांड के हमले की दो अलग-अलग घटनाओं में एक महिला एएनएम (ANM) सहित दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। दोनों घटनाओं के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है और लोगों ने आवारा पशुओं की समस्या पर चिंता जताई है।पहली घटना नेछवा थाना क्षेत्र के झाड़ाई गांव में शनिवार दोपहर करीब 3:30 बजे हुई। जानकारी के अनुसार, एएनएम मधु जांगिड़ (28), पत्नी अमित जांगिड़, निवासी दीपपुरा चारणान, पर एक सांड ने पीछे से अचानक हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें बचाने के प्रयास किए गए, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी। मधु जांगिड़ अपने पीछे आठ माह के मासूम बेटे को छोड़ गई हैं।वहीं दूसरी घटना रानोली कस्बे में शनिवार शाम करीब 7 से 7:30 बजे के बीच हुई। बाणियों की ढाणी निवासी मुकेश वर्मा (35) सांड के हमले का शिकार हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमले के दौरान सांड का सींग उनके सीने में आर-पार हो गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।दोनों घटनाओं की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा। रविवार सुबह करीब 9:30 बजे से 11 बजे के बीच पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिए गए।एक ही दिन में सांड के हमले से दो लोगों की मौत के बाद क्षेत्र में आवारा पशुओं की समस्या को लेकर लोगों में रोष है। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से आवारा पशुओं पर नियंत्रण के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन 20 किलो ब्राउन शुगर के साथ अंतर्राज्यीय ड्रग्स गिरोह का भंडाफोड़, पांच तस्कर गिरफ्तार इंदौर में सीएम मोहन यादव की सादगी की चर्चा, ट्रेवलर से पहुंचे राजवाड़ा, आम नागरिकों के बीच किया नाश्ता