इंदौर/भोपाल। प्रदीप चौधरी। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एक बार फिर अपने सहज और सादगीपूर्ण व्यवहार से लोगों का ध्यान आकर्षित किया। रविवार को इंदौर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रसिद्ध राजवाड़ा पहुंचे, जहां उन्होंने लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद वे आम नागरिकों की तरह राजवाड़ा स्थित अन्ना भैया की नाश्ते की दुकान पर पहुंचे और लोगों के बीच बैठकर नाश्ता एवं चाय का आनंद लिया। मुख्यमंत्री ने इस दौरान स्थानीय नागरिकों, व्यापारियों और युवाओं से संवाद किया। उन्होंने छात्राओं से उनकी पढ़ाई और भविष्य की योजनाओं को लेकर चर्चा की। वहीं एक होम्योपैथी चिकित्सक युवती से भी बातचीत कर उसके कार्य और अनुभवों की जानकारी ली। मुख्यमंत्री का यह आत्मीय और सहज अंदाज लोगों को काफी पसंद आया, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नाश्ते और चाय का भुगतान स्वयं किया तथा मौजूद लोगों से हाथ मिलाकर उनका अभिवादन किया। उन्होंने बच्चों और मासूम बच्चियों से भी मुलाकात कर उन्हें स्नेह दिया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने मुख्यमंत्री के साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं।गौरतलब है कि मुख्यमंत्री ने इंदौर में एचआर ग्रीन से राजवाड़ा तक का सफर स्थानीय जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ टेम्पो ट्रेवलर बस में किया। यात्रा के दौरान उन्होंने शहर के विकास कार्यों और नागरिक सुविधाओं को लेकर चर्चा की तथा रास्ते में लोगों का अभिवादन भी स्वीकार किया। वहीं शाजापुर जिले के शुजालपुर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस पर भी तीखा राजनीतिक हमला बोला। उन्होंने कांग्रेस नेतृत्व की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को लेकर कड़ी टिप्पणी की और कांग्रेस की चुनावी स्थिति को लेकर भी निशाना साधा। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन सीकर में सांड का कहर, एक ही दिन में ANM सहित दो लोगों की मौत सीएम की टिप्पणी पर जीतू पटवारी का पलटवार, सोशल मीडिया पोस्ट में दी राजनीतिक चुनौती