भोपाल। प्रदीप चौधरी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर चलाए जा रहे “विकसित भारत संकल्प अभियान” के तहत मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सोमवार को राजधानी भोपाल के भीमनगर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने लोगों से संवाद किया, उनकी समस्याएं सुनीं और केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। मुख्यमंत्री का अंदाज इस दौरान कुछ अलग ही नजर आया। उन्होंने अपने काफिले की बजाय इलेक्ट्रिक व्हीकल (ईवी) से भीमनगर की गलियों में पहुंचकर लोगों से सीधा संपर्क किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि ईवी न केवल ईंधन की बचत करती है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।जनसंपर्क अभियान के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव एमपी बोर्ड की 12वीं परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली टॉपर छात्रा चांदनी विश्वकर्मा के घर भी पहुंचे। उन्होंने चांदनी और उनके परिवार से आत्मीय मुलाकात की तथा उनके साथ सेल्फी लेकर सफलता की बधाई दी।मुख्यमंत्री ने कहा कि विषम परिस्थितियों में भी चांदनी विश्वकर्मा ने परिश्रम, लगन और दृढ़ संकल्प के बल पर जो सफलता हासिल की है, वह प्रदेश के लाखों विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने चांदनी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनकी उपलब्धि पूरे मध्यप्रदेश के लिए गौरव का विषय है।भीमनगर में मुख्यमंत्री को अपने बीच देखकर स्थानीय लोग उत्साहित नजर आए। अचानक मुख्यमंत्री के पहुंचने से कई लोग अचंभित रह गए। इस दौरान उन्होंने बच्चों को दुलार किया, महिलाओं और युवाओं से बातचीत की तथा कई लोगों के साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं।मुख्यमंत्री ने कहा कि विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए जनता से सीधा संवाद और जनभागीदारी सबसे महत्वपूर्ण है। सरकार लोगों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए लगातार कार्य कर रही है और भविष्य में भी विकास की यह यात्रा जारी रहेगी। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन राम मंदिर: राम नाम की लूट है…………. मुस्लिम जागृति मंच ने समान नागरिक संहिता का किया विरोध, समिति सदस्य को सौंपा ज्ञापन