नई दिल्ली/देहरादून/मथुरा। देश के प्रमुख धार्मिक स्थलों पर इन दिनों श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है, जिसके चलते कई स्थानों पर लंबा ट्रैफिक जाम देखने को मिल रहा है। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा के दौरान केदारनाथ धाम जाने वाले मार्गों पर वाहनों की लंबी कतारें लगी हुई हैं। वहीं जोशीमठ क्षेत्र में भी करीब 30 किलोमीटर लंबा जाम लगने की खबर है, जिससे यात्रियों को घंटों तक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।इधर, उत्तर प्रदेश के वृंदावन स्थित प्रसिद्ध Banke Bihari Temple में भी दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने से आसपास के मार्गों पर यातायात प्रभावित रहा। प्रशासन द्वारा भीड़ नियंत्रण और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन श्रद्धालुओं की लगातार बढ़ती संख्या के कारण चुनौतियां बनी हुई हैं।प्रशासन ने यात्रियों और श्रद्धालुओं से यात्रा पर निकलने से पहले यातायात संबंधी जानकारी प्राप्त करने तथा पर्याप्त समय लेकर यात्रा करने की अपील की है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन जल संकट पर उमंग सिंघार का सरकार पर हमला, कहा- जनता को विज्ञापन नहीं, पानी चाहिए सड़क चौड़ीकरण की जद में निपानिया पोस्ट ऑफिस, 15 दिन में भवन खाली करने का नोटिस