भोपाल। प्रदीप चौधरी। मध्यप्रदेश में बढ़ते जल संकट को लेकर नेता प्रतिपक्ष Umang Singhar ने राज्य की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में इस समय सबसे बड़ा संकट केवल गर्मी का नहीं, बल्कि पानी और जीवन का संकट बन चुका है। श्री सिंघार ने आरोप लगाया कि प्रदेश के आदिवासी अंचलों, बुंदेलखंड और महाकौशल क्षेत्र से जल संकट की भयावह तस्वीरें सामने आ रही हैं। कई गांवों में महिलाएं और बच्चे कई किलोमीटर दूर से पानी लाने को मजबूर हैं, जबकि कुछ स्थानों पर मासूम बच्चे अपनी जान जोखिम में डालकर गड्ढों और जलस्रोतों से पानी निकाल रहे हैं।नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि सरकार ने वर्ष 2024-26 के दौरान जल जीवन मिशन और ग्रामीण पेयजल योजनाओं के लिए हजारों करोड़ रुपये खर्च करने का दावा किया था, लेकिन जमीनी हकीकत इसके विपरीत दिखाई दे रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद प्रदेश की जनता बूंद-बूंद पानी के लिए संघर्ष कर रही है।श्री सिंघार ने प्रदेश पर बढ़ते कर्ज का मुद्दा भी उठाते हुए कहा कि राज्य पर 5 लाख करोड़ रुपये से अधिक का कर्ज होने के बावजूद नागरिकों को पीने का पानी जैसी बुनियादी सुविधा उपलब्ध नहीं हो पा रही है। उन्होंने सरकार से जल संकट के समाधान के लिए तत्काल प्रभावी कदम उठाने की मांग की।उन्होंने मुख्यमंत्री से सवाल करते हुए कहा कि जनता को विज्ञापनों और दावों की नहीं, बल्कि स्वच्छ पेयजल और बेहतर व्यवस्थाओं की आवश्यकता है। जनता को भाषण नहीं, बल्कि सम्मानपूर्वक जीवन जीने का अधिकार चाहिए। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन कालाकुंड को आदर्श पर्यटक ग्राम के रूप में विकसित किया जाएगा : कलेक्टर शिवम वर्मा