इंदौर। प्रदीप चौधरी । शहर के तेजी से विकसित हो रहे निपानिया क्षेत्र में स्थित पोस्ट ऑफिस पर बंद होने का खतरा मंडरा रहा है। पंचायत भवन में संचालित डाकघर को भवन खाली करने का नोटिस जारी किया गया है। सड़क चौड़ीकरण परियोजना के चलते पंचायत भवन को हटाया जाना है, जिसके कारण पोस्ट ऑफिस को भी 15 दिनों के भीतर भवन खाली करना होगा।जानकारी के अनुसार, निपानिया स्थित पंचायत भवन सड़क चौड़ीकरण कार्य में बाधा बन रहा है। ऐसे में संबंधित विभाग द्वारा भवन खाली कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। हालांकि, पोस्टल विभाग अब तक डाकघर के लिए वैकल्पिक भवन की व्यवस्था नहीं कर पाया है, जिससे क्षेत्र के हजारों उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।स्थानीय लोगों का कहना है कि डाक विभाग को इस संबंध में कई महीने पहले ही सूचना और नोटिस मिल चुका था, लेकिन इसके बावजूद विभाग ने नए भवन की तलाश और व्यवस्था को लेकर गंभीरता नहीं दिखाई। अब समय सीमा नजदीक आने के बाद भी कोई ठोस समाधान सामने नहीं आया है।यदि निर्धारित समय में वैकल्पिक भवन नहीं मिलता है तो डाकघर की सेवाएं कुछ समय के लिए प्रभावित या बंद हो सकती हैं। इसका सीधा असर क्षेत्र के नागरिकों, वरिष्ठ नागरिकों, बैंकिंग सेवाओं से जुड़े उपभोक्ताओं और डाक सेवाओं का उपयोग करने वाले लोगों पर पड़ेगा।स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन और डाक विभाग से जल्द वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि जनता को आवश्यक सेवाओं से वंचित न होना पड़े। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन तीर्थस्थलों पर श्रद्धालुओं का सैलाब, केदारनाथ से वृंदावन तक जाम ही जाम D-Mart के मसालों पर उठे सवाल, लैब टेस्ट में मिर्च और हल्दी पाउडर मानकों पर खरे नहीं उतरे