इंदौर। प्रदीप चौधरी। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में थाना खुडैल क्षेत्र के ग्राम देवगुराड़िया में सामुदायिक पुलिसिंग के तहत ‘सृजन’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य किशोर एवं किशोरियों को सामाजिक बुराइयों और अपराधों के प्रति जागरूक कर उन्हें सशक्त बनाना था। कार्यक्रम के दौरान बाल विवाह, स्कूल छोड़ने की समस्या, बाल श्रम, हिंसा और साइबर अपराध जैसे विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही बच्चों को उनके अधिकारों, आत्मरक्षा, जेंडर समानता, व्यक्तित्व विकास तथा रोजगार के अवसरों के बारे में भी जागरूक किया गया। इस अवसर पर उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) उमाकांत चौधरी, बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष देवेन्द्र पाण्ड्या, थाना खुडैल के उप निरीक्षक देवेश पाल, ग्राम सरपंच, क्षेत्र के गणमान्य नागरिक एवं आरंभ संस्था के सदस्य उपस्थित रहे। सभी वक्ताओं ने युवाओं को शिक्षा, आत्मविश्वास और जागरूकता के माध्यम से समाज में सकारात्मक भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में उपस्थित बच्चों और अभिभावकों ने पुलिस की इस पहल की सराहना करते हुए ऐसे आयोजनों को ग्रामीण क्षेत्रों में नियमित रूप से आयोजित करने की आवश्यकता बताई। सृजन कार्यक्रम ने युवाओं में आत्मरक्षा, जागरूकता और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति नई सोच विकसित करने का कार्य किया। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन रंगवासा पंचायत पर ताले, ग्रामीणों में नाराजगी; सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कालाकुंड को आदर्श पर्यटक ग्राम के रूप में विकसित किया जाएगा : कलेक्टर शिवम वर्मा