रात्रि ग्राम चौपाल में पहुंचे कलेक्टर, ग्रामीणों से किया सीधा संवाद; विकास कार्यों की दी सौगातें

इंदौर, 30 मई। प्रदीप चौधरी।। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के सुशासन और संवेदनशील प्रशासन के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए इंदौर कलेक्टर श्री शिवम वर्मा शुक्रवार रात जिले के दूरस्थ एवं प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर कालाकुंड ग्राम पहुंचे। रात्रि ग्राम चौपाल कार्यक्रम के तहत आयोजित इस विशेष संवाद कार्यक्रम में उन्होंने ग्रामीणों से सीधे चर्चा कर उनकी समस्याएं, सुझाव और आवश्यकताएं जानीं तथा क्षेत्र के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं।

प्राकृतिक वादियों के बीच बसे कालाकुंड की पहचान अपने मनमोहक प्राकृतिक सौंदर्य और दूध से बने प्रसिद्ध उत्पाद ‘कलाकंद’ के लिए है। कलेक्टर श्री वर्मा ने कहा कि क्षेत्र में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं और इन्हें ध्यान में रखते हुए कालाकुंड को आदर्श पर्यटक ग्राम के रूप में विकसित किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि यहां संचालित होमस्टे कार्यक्रम को और अधिक प्रभावी बनाया जाए तथा स्थानीय लोगों को आवश्यक प्रशिक्षण और सुविधाएं उपलब्ध कराकर पर्यटन आधारित रोजगार के अवसर बढ़ाए जाएं।

चौपाल के दौरान ग्रामीणों द्वारा रखी गई मांगों पर सकारात्मक पहल करते हुए कलेक्टर ने खंडवा रोड से कालाकुंड ग्राम पंचायत तक आवागमन को सुगम बनाने के लिए चार नई पुलियाओं के निर्माण का प्रस्ताव तैयार कर शीघ्र कार्य शुरू करने के निर्देश दिए। इसके अलावा आंगनवाड़ी भवन निर्माण, चोरल नदी पर बने 10 स्टॉप डैमों की सफाई कर उनकी जलधारण क्षमता बढ़ाने तथा दो नए तालाबों के निर्माण को भी स्वीकृति प्रदान की गई।

कलेक्टर श्री वर्मा ने ग्रामीणों से टीकाकरण, शिक्षा, पेयजल और अन्य बुनियादी सुविधाओं की स्थिति के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि जल संरक्षण के लिए चलाया जा रहा जल गंगा संवर्धन अभियान ग्रामीण क्षेत्रों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है और इसके माध्यम से जल स्रोतों के संरक्षण एवं संवर्धन के कार्यों को गति मिल रही है।

कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर ने बच्चों को शैक्षणिक सामग्री वितरित की तथा ग्राम में संचालित होमस्टे व्यवस्थाओं का निरीक्षण भी किया। उन्होंने कहा कि कालाकुंड के प्राकृतिक सौंदर्य और पर्यटन क्षमता को देखते हुए यहां आवश्यक आधारभूत सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा, जिससे यह क्षेत्र प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों में अपनी अलग पहचान बना सके।

इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  सिद्धार्थ जैन, एसडीएम महू  राकेश परमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

NEWS NATIONAL WORLD समाचार राष्ट्रीय दुनिया's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD समाचार राष्ट्रीय दुनिया

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक, इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह, बघेल +91 8516870370 सह संपादक आमिर खान +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399. NNW TV, NNW NEWS आप सभी का NEWS NATIONAL WORLD के इस व्हाट्सएप ग्रुप में स्वागत है। यह ग्रुप मध्यप्रदेश/ छत्तीसगढ़ , सहित देश विदेश की खबरों के लिए बनाया गया है। इस ग्रुप से जुड़कर आप ताजातरीन खबरों से अपडेट रहेंगे। न्यूज नेशनल वर्ल्ड से जुड़ने के लिए वॉट्सएप करे इंदौर ... 85168 70370 अंकुल प्रताप सिंह 9009911100 आमिर खान, प्रदीप चौधरी संभाग ब्यूरो चीफ +919522447447, कुशमेन्द्र सिंह संभाग ब्यूरो चीफ रीवा +91 94247 01399 न्यूज़ नेशनल वर्ल्ड के साथ अपनी आवाज़ को बुलंद करे । हर छोटी बड़ी ख़बर की जानकारी साझा कर सकते हैं अपके आस पास हर गतिविधि की जानकारी इस नंबर पर साझा कर सकते हैं। NEWS क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, इत्यादि। NEWS NATIONAL W🌎RLD (PVT LTD) के वॉट्सएप चैनल से आप सभी जुड़ सकते है। फलों करे। लिंक पर जा कर। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। E-mail address allindiamedia12340 @gmail.com खबरों और विज्ञापन के लिए Emil करें.

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading