इंदौर। प्रदीप चौधरी।। राऊ विधानसभा क्षेत्र की रंगवासा ग्राम पंचायत पिछले कई दिनों से बंद होने के कारण ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पंचायत कार्यालय पर ताले लगे होने से विभिन्न शासकीय कार्य प्रभावित हो रहे हैं और ग्रामीणों के जरूरी दस्तावेज़ों व योजनाओं से जुड़े काम अटके पड़े हैं।


मामले ने उस समय तूल पकड़ लिया जब पंचायत कार्यालय पर ताले लगे होने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो सामने आने के बाद ग्रामीणों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों में नाराजगी बढ़ गई है। ग्रामीणों का आरोप है कि पंचायत कार्यालय के नियमित रूप से बंद रहने से उन्हें बार-बार चक्कर लगाने पड़ रहे हैं, जिससे समय और धन दोनों की बर्बादी हो रही है।

कांग्रेस के रंगवासा अध्यक्ष ने प्रशासन और पंचायत के जिम्मेदार अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि इस संबंध में कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही पंचायत कार्यालय को नियमित रूप से संचालित नहीं किया गया और ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ, तो ग्रामीणों के साथ मिलकर उग्र आंदोलन और प्रदर्शन किया जाएगा।

ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप कर पंचायत कार्यालय को नियमित रूप से खोलने और लंबित कार्यों का निराकरण करने की मांग की है। फिलहाल मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है।

NEWS NATIONAL WORLD समाचार राष्ट्रीय दुनिया's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD समाचार राष्ट्रीय दुनिया

NEWS NATIONAL WORLD (NNW NEWS) / NNW TV NEWS NATIONAL WORLD (NNW NEWS) is a trusted digital media group and online Hindi news portal providing the latest breaking news and updates from India and around the world. Our coverage includes Politics, Crime, Public Issues, Sports, Entertainment, Bollywood, Business, Lifestyle, Art & Culture, Tourism, Social Affairs, and more. Our mission is to deliver accurate, reliable, and impactful journalism while keeping our audience informed about important developments at local, national, and international levels. "NEWS NATIONAL WORLD – Trusted Digital Media for Accurate News & Meaningful Stories." -- Management & Editorial Team -- Managing Director (MD) Ankul Pratap Singh Baghel Mobile: +91 85168 70370 // Editor Gaurav Jain (Indore) Mobile: +91 98276 74717 // Associate Editor Aamir Khan Mobile: +91 90099 11100 // Divisional Bureau Chief (Indore) Pradeep Chaudhary Mobile: +91 94250 52518 // Rewa Editor Kushmendra Singh Mobile: +91 94247 01399 // Join NEWS NATIONAL WORLD Share local news, public issues, social activities, events, sports updates, and important information from your area with us. For News Coverage, Advertising & Business Inquiries: Mobile: +91 85168 70370 Email: allindiamedia12340@gmail.com Follow and join the NEWS NATIONAL WORLD (PVT. LTD.) WhatsApp Channel for fast, reliable, and authentic news updates. NNW TV | NNW NEWS

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading