देश की प्रमुख रिटेल चेन Dmart के निजी ब्रांड के मसालों को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। जानकारी के अनुसार, लगभग एक माह पूर्व एक स्वतंत्र जांच संस्था द्वारा डी-मार्ट के ब्रांडेड मिर्च पाउडर और हल्दी पाउडर के नमूनों की लैब जांच कराई गई थी।बताया जा रहा है कि जांच के दौरान दोनों मसाले निर्धारित गुणवत्ता मानकों के अनुरूप नहीं पाए गए और परीक्षण रिपोर्ट में असफल घोषित किए गए। रिपोर्ट सामने आने के बाद उपभोक्ताओं के बीच उत्पादों की गुणवत्ता को लेकर चर्चा तेज हो गई है।हालांकि, इस पूरे मामले में डी-मार्ट प्रबंधन ने अपनी सफाई देते हुए कहा है कि उनके उत्पाद पूरी तरह सुरक्षित हैं और उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य के लिए किसी प्रकार का खतरा नहीं है। कंपनी का कहना है कि वह गुणवत्ता मानकों का पालन करती है और ग्राहकों को सुरक्षित उत्पाद उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।फिलहाल मामले को लेकर उपभोक्ताओं और खाद्य सुरक्षा से जुड़े विशेषज्ञों की नजर बनी हुई है। संबंधित रिपोर्ट और कंपनी के दावों के बीच सच्चाई को लेकर चर्चा जारी है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन सड़क चौड़ीकरण की जद में निपानिया पोस्ट ऑफिस, 15 दिन में भवन खाली करने का नोटिस बंद खदान से हो रहा था अवैध रेत कारोबार, अमलाई पुलिस ने दो हाइवा किए जब्त