शहडोल। जिले में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन के खिलाफ अमलाई पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो हाइवा वाहनों को जब्त किया है। पुलिस की इस कार्रवाई से रेत माफियाओं में हड़कंप मच गया है।जानकारी के अनुसार प्रशासन द्वारा चचाई रेत खदान को पहले ही बंद किया जा चुका है और वहां से रेत उत्खनन अथवा परिवहन के लिए किसी प्रकार की रॉयल्टी जारी नहीं की जा रही है। इसके बावजूद कुछ लोगों द्वारा बंद खदान से अवैध रूप से रेत निकालकर अमलाई क्षेत्र में उसका भंडारण और परिवहन किया जा रहा था।मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर अमलाई पुलिस ने देर रात घेराबंदी कर दो हाइवा वाहनों को पकड़ा। जांच के दौरान पता चला कि दोनों वाहनों में लदी रेत चचाई खदान से लाई गई थी, जबकि चालक पुलिस को वेंकटनगर खदान की रॉयल्टी पर्चियां दिखाकर गुमराह करने का प्रयास कर रहे थे। पुलिस को प्रथम दृष्टया रॉयल्टी दस्तावेज संदिग्ध और फर्जी प्रतीत हुए।पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हाइवा क्रमांक MP 65 ZD 6610 एवं MP 65 ZC 2010 को जब्त कर लिया है। मामले की जांच जारी है और अवैध रेत कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका भी खंगाली जा रही है।सूत्रों के अनुसार इस पूरे अवैध रेत परिवहन मामले में मनेंद्र सिंह का नाम भी सामने आया है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।प्रशासन और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई को जिले में अवैध खनन पर अंकुश लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन मुराई मोहल्ले में बिजली के खंभे और केबल काटकर ले जाने का आरोप, रहवासियों ने उठाए सवाल सरकारी बंगले पर सियासी घमासान, राबड़ी देवी ने आवास खाली करने से किया इनकार