पटना। बिहार की राजनीति में इन दिनों एक सरकारी आवास को लेकर नया सियासी विवाद खड़ा हो गया है। पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष ने सर्कुलर रोड स्थित सरकारी आवास संख्या-10 खाली करने से साफ इनकार कर दिया है। उनके इस रुख ने राज्य की राजनीति में नई बहस छेड़ दी है।पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत के दौरान राबड़ी देवी ने कहा कि यदि सरकार आवास खाली कराना चाहती है तो फोर्स भेजकर कार्रवाई कर सकती है, लेकिन वह स्वयं अपनी मर्जी से आवास छोड़ने वाली नहीं हैं। उनके इस बयान को राज्य सरकार के लिए खुली चुनौती के रूप में देखा जा रहा है।जानकारी के अनुसार भवन निर्माण विभाग ने 25 नवंबर 2025 को नेता प्रतिपक्ष के लिए हार्डिंग रोड स्थित आवास संख्या-39 आवंटित किया था। विभाग का कहना है कि नया आवास उपलब्ध होने के बावजूद राबड़ी देवी ने अब तक पुराना सरकारी आवास खाली नहीं किया है।विभागीय रिकॉर्ड के मुताबिक सर्कुलर रोड स्थित आवास संख्या-10 को 27 मई 2026 को को आवंटित किया जा चुका है। ऐसे में नए आवंटन को प्रभावी बनाने के लिए उक्त आवास को शीघ्र खाली कराना आवश्यक माना जा रहा है।भवन निर्माण विभाग की ओर से जारी पत्र में बताया गया है कि सक्षम प्राधिकार से स्वीकृति प्राप्त होने के बाद आवास खाली कराने की प्रक्रिया शुरू की गई है। विभाग ने राबड़ी देवी से जल्द आवास खाली करने का अनुरोध किया है।यह वही सरकारी आवास है जहां अपने परिवार के साथ निवास कर रहे हैं। इसी कारण यह मामला केवल सरकारी आवास के आवंटन तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि इसे राजनीतिक प्रतिष्ठा और शक्ति प्रदर्शन से भी जोड़कर देखा जा रहा है।अब सभी की नजरें राज्य सरकार के अगले कदम पर टिकी हैं। देखना होगा कि प्रशासन कानूनी प्रक्रिया के तहत कार्रवाई करता है या फिर इस विवाद का कोई सर्वसम्मत समाधान निकाला जाता है। फिलहाल सरकारी बंगले को लेकर छिड़ा यह विवाद बिहार की राजनीति में चर्चा का प्रमुख विषय बना हुआ है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन बंद खदान से हो रहा था अवैध रेत कारोबार, अमलाई पुलिस ने दो हाइवा किए जब्त कान्हा में बाघों की मौत का मामला पहुंचा हाईकोर्ट, राज्य सरकार सहित छह पक्षों को नोटिस