‘Altitude jo bhi ho, attitude change nahi hona chahiye’ कैप्शन ने जीता फैंस का दिलमुंबई। प्रदीप चौधरी। भारतीय क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर का एक मजेदार पारिवारिक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सचिन अपनी बेटी सारा तेंदुलकर के साथ प्राइवेट जेट के अंदर क्रिकेट खेलते नजर आ रहे हैं। वीडियो को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं और उस पर दिलचस्प प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं। करीब 31 सेकंड के इस वीडियो में सचिन हाथ में बल्ला लेकर बल्लेबाजी की मुद्रा में दिखाई देते हैं, जबकि सारा तेंदुलकर लाल क्रिकेट गेंद के साथ गेंदबाज की भूमिका निभाती नजर आती हैं। दोनों के बीच हल्के-फुल्के अंदाज में क्रिकेट का यह पल सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान आकर्षित कर रहा है।वीडियो साझा करते हुए सचिन तेंदुलकर ने कैप्शन लिखा, “Altitude jo bhi ho, attitude change nahi hona chahiye.” यह लाइन भी फैंस को काफी पसंद आ रही है। वीडियो के अंत में सारा हंसते हुए ताली बजाती नजर आती हैं, जिससे पिता-पुत्री की शानदार बॉन्डिंग साफ दिखाई देती है।सोशल मीडिया पर यूजर्स ने इस वीडियो को “हाई एल्टीट्यूड क्रिकेट” और “फैमिली क्रिकेट मोमेंट” जैसे नाम दिए हैं। पोस्ट को लाखों बार देखा जा चुका है और हजारों लोगों ने इसे लाइक व शेयर किया है।क्रिकेट के मैदान पर अपने रिकॉर्ड्स के लिए मशहूर सचिन तेंदुलकर का यह हल्का-फुल्का अंदाज फैंस को खूब पसंद आ रहा है और वीडियो लगातार वायरल हो रहा है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन अपराधियों की संपत्ति कुर्क करने में पीछे न रहें: कानून व्यवस्था पर सीएम मोहन यादव सख्त राहुल गांधी का पीएम मोदी पर हमला, कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर साझा किया पोस्ट