भोपाल/नई दिल्ली। कांग्रेस नेता मीनाक्षी नटराजन ने अपने नामांकन से जुड़े विवाद को लेकर चुनाव आयोग और रिटर्निंग ऑफिसर (आरओ) की भूमिका पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके मामले में चुनाव आयोग ने समय पर जवाब नहीं दिया और पूरी प्रक्रिया को लेकर संदेह की स्थिति बनी रही।मीनाक्षी नटराजन ने कहा कि उनका आरोप सर्वोच्च न्यायालय पर नहीं, बल्कि चुनाव आयोग और संबंधित अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर है। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस की ओर से चुनाव आयोग के समक्ष मामला उठाए जाने के बावजूद 48 घंटे तक कोई जवाब नहीं दिया गया।कांग्रेस नेता ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने कम से कम उनकी बात सुनी, लेकिन चुनाव आयोग की ओर से संतोषजनक प्रतिक्रिया नहीं मिली। उन्होंने आरोप लगाया कि उनका मामला रिटर्निंग ऑफिसर और चुनाव आयोग के खिलाफ था, लेकिन सुनवाई के दौरान मध्य प्रदेश सरकार की ओर से भी वकील पेश किए गए, जिससे कई सवाल खड़े होते हैं।मीनाक्षी नटराजन ने कहा कि घटनाक्रम से यह समझना मुश्किल नहीं है कि पूरे मामले में क्या चल रहा है। उनके बयान के बाद राज्य की राजनीति में एक बार फिर चुनावी प्रक्रिया और नामांकन विवाद को लेकर चर्चा तेज हो गई है।वहीं, चुनाव आयोग या राज्य सरकार की ओर से उनके आरोपों पर तत्काल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन राहुल गांधी का पीएम मोदी पर हमला, कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर साझा किया पोस्ट