इंदौर। प्रदीप चौधरी।। Lokayukta Police Indore ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बालक-1 संयोगितागंज के प्राचार्य एवं नोडल अधिकारी Rajkumar Chelani को 10 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। कार्रवाई गुरुवार को लोकायुक्त टीम द्वारा की गई।जानकारी के अनुसार इदरिस नगर निवासी एवं “द इंटरनेशनल कॉन्वेंट स्कूल” के संचालक Ravi Jaiswal ने लोकायुक्त कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया था कि उनके स्कूल की एक पालक द्वारा की गई शिकायत के निराकरण के एवज में आरोपी प्राचार्य द्वारा 10 हजार रुपए रिश्वत की मांग की जा रही है।शिकायत मिलने के बाद Lokayukta Police Indore ने मामले का सत्यापन कराया, जिसमें रिश्वत मांगने की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त Rajesh Sahay के निर्देशन में ट्रैप दल गठित किया गया।लोकायुक्त टीम ने योजना के तहत कार्रवाई करते हुए आरोपी को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बालक-1 संयोगितागंज परिसर में शिकायतकर्ता से 10 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण संशोधन अधिनियम 2018 की धारा-7 के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।इस कार्रवाई में निरीक्षक प्रतिभा तोमर, कार्यवाहक प्रधान आरक्षक आशीष शुक्ला सहित लोकायुक्त टीम के कई अधिकारियों एवं आरक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।लोकायुक्त संगठन ने आमजन से अपील की है कि यदि कोई अधिकारी या कर्मचारी रिश्वत की मांग करता है तो इसकी सूचना तत्काल लोकायुक्त कार्यालय को दें। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन माता वैष्णों देवी दरबार पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव, व्यवस्थाओं का करेंगे अध्ययन गोरखनाथ आश्रम के दानपात्र से 3 लाख रुपये चोरी, पुलिस जांच में जुटी