भोपाल/कटरा। प्रदीप चौधरी। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री Mohan Yadav गुरुवार को जम्मू-कश्मीर स्थित Vaishno Devi Temple पहुंचे। मुख्यमंत्री यहां माता वैष्णों देवी के दर्शन करने के साथ ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के लिए की गई व्यवस्थाओं, भीड़ प्रबंधन और जनसुविधाओं का अध्ययन करेंगे। उनके साथ एक प्रतिनिधिमंडल भी मौजूद है, जो धार्मिक स्थलों पर संचालित व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण करेगा। कटरा पहुंचने पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मीडिया से चर्चा में कहा कि राज्य सरकार महाकाल मंदिर, महाकालेश्वर देवस्थान, ओंकारेश्वर देवस्थान और भोजशाला जैसे प्रमुख धार्मिक संस्थानों में श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए उत्कृष्ट प्रबंधन मॉडल विकसित करना चाहती है। इसी उद्देश्य से विभिन्न राज्यों और धार्मिक स्थलों की व्यवस्थाओं का अध्ययन कराया जा रहा है।मुख्यमंत्री ने बताया कि हाल ही में उच्च न्यायालय द्वारा भोजशाला को मां वाग्देवी मंदिर की मान्यता दिए जाने के बाद वहां भी व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने की दिशा में कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थलों पर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए सुगम दर्शन, सुव्यवस्थित भीड़ नियंत्रण और आधुनिक जनसुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है।डॉ. यादव ने कहा कि Vaishno Devi Temple में मंदिर प्रबंधन के साथ विश्वविद्यालय, मेडिकल कॉलेज और कई सेवा संस्थाएं भी संचालित की जा रही हैं, जिनका अध्ययन कर मध्यप्रदेश में भी प्रभावी धार्मिक सेवा मॉडल विकसित करने का प्रयास किया जाएगा। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन राजनैतिक व्यंग्य-समागम लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई: प्राचार्य 10 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार