Baghpat जनपद के सांकरौद गांव स्थित गोरखनाथ आश्रम में चोरी की बड़ी घटना सामने आई है। अज्ञात चोर आश्रम के दानपात्र से करीब 3 लाख रुपये चोरी कर फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है, वहीं आश्रम प्रबंधन ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।जानकारी के अनुसार गोरखनाथ आश्रम के मुख्य पीठाधीश Suresh Bhagat ने खेकड़ा थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि आश्रम में 21 दिनों की अग्नि तपस्या आयोजित की गई थी। तपस्या पूर्ण होने के बाद 24 मई 2026 को विशाल भंडारे का आयोजन किया गया था, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे थे। श्रद्धालुओं द्वारा दानपात्र में लगभग 3 लाख रुपये का दान दिया गया था।पीठाधीश सुरेश भगत के मुताबिक भंडारे के बाद वे अपने शिष्यों के साथ हरिद्वार गंगा स्नान और पूजा-अर्चना के लिए गए हुए थे। इसी दौरान 27 मई को आश्रम में कार्यरत लक्ष्मण पुत्र राजकुमार ने फोन कर सूचना दी कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने आश्रम के बड़े दानपात्र को तोड़कर उसमें रखी नकदी चोरी कर ली है। साथ ही चोर छोटी दान पेटी भी अपने साथ ले गए।हरिद्वार से लौटने के बाद सुरेश भगत ने खेकड़ा थाने पहुंचकर मामले की तहरीर दी और पुलिस से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई: प्राचार्य 10 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार धार्मिक स्थलों के विकास और सुविधाओं के विस्तार पर सरकार का फोकस : मुख्यमंत्री मोहन यादव