इंदौर। आमिर खान।। Mohan Yadav की पहल पर इंदौर में आगामी ब्रिक्स सम्मेलन को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। 9 से 13 जून तक आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन की व्यवस्थाओं का जायजा लेने कलेक्टर Shivam Verma, पुलिस कमिश्नर Santosh Singh समेत प्रशासन और पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी सिटी बस से निरीक्षण पर निकले। अधिकारियों ने एयरपोर्ट से कार्यक्रम स्थल तक पूरे रूट का निरीक्षण किया और यातायात, सुरक्षा, साफ-सफाई, सौंदर्यीकरण तथा अतिथियों की सुविधाओं से जुड़ी व्यवस्थाओं की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।कलेक्टर शिवम वर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर सम्मेलन की तैयारियां युद्धस्तर पर की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि कृषि वर्ष के तहत “ढक्कन वाला कुआं” जैसे नवाचारों पर आधारित स्टॉल भी सम्मेलन स्थल पर लगाए जाएंगे, ताकि प्रदेश की कृषि और जल संरक्षण से जुड़ी उपलब्धियों को अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रदर्शित किया जा सके।उन्होंने यह भी बताया कि सोमवार को मुख्यमंत्री स्वयं सिटी बस से शहर भ्रमण कर तैयारियों का जायजा ले चुके हैं, जिसके बाद अब पूरी प्रशासनिक टीम लगातार व्यवस्थाओं की मॉनिटरिंग कर रही है।ब्रिक्स सम्मेलन को लेकर शहर में सुरक्षा, यातायात और सौंदर्यीकरण के कार्यों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। प्रशासन का दावा है कि मेहमानों के स्वागत और आयोजन को भव्य बनाने के लिए हर स्तर पर तैयारियां पूरी की जा रही हैं। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन अग्नि सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई मध्यप्रदेश बना देश में सर्वाधिक गेहूं खरीदी करने वाला राज्य, मुख्यमंत्री ने किसानों को दी बधाई