प्रदीप चौधरी। Madhya Pradesh ने इस वर्ष गेहूं खरीदी के क्षेत्र में नया रिकॉर्ड कायम करते हुए देश में किसानों से सर्वाधिक गेहूं खरीदने वाला राज्य बनने का गौरव हासिल किया है। इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री Mohan Yadav ने प्रदेश के किसानों और नागरिकों को हार्दिक बधाई दी है।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार ने गेहूं खरीदी प्रक्रिया में छोटे और मझोले किसानों को प्राथमिकता दी, जिससे उन्हें समय पर उपज बेचने और उचित समर्थन मूल्य का लाभ मिल सका। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों की आय बढ़ाने और कृषि व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए लगातार कार्य कर रही है।मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि किसानों की मेहनत और सरकार की योजनाओं के समन्वय से मध्यप्रदेश ने यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि भविष्य में भी किसानों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी।प्रदेश सरकार के अनुसार समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी की प्रक्रिया पारदर्शी और व्यवस्थित तरीके से संचालित की गई, जिससे किसानों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा। इस उपलब्धि को कृषि क्षेत्र में मध्यप्रदेश की बड़ी सफलता माना जा रहा है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन इंदौर में ब्रिक्स सम्मेलन की तैयारियां तेज, CM मोहन यादव की पहल पर अधिकारियों ने बस से किया रूट निरीक्षण पेयजल संकट पर सख्त हुई सरकार, हर जिले में बनेगा कंट्रोल रूम