अवैध रूप से संग्रहित बड़ी मात्रा में गैस सिलेंडर जब्तइंदौर। प्रदीप चौधरी।।इंदौर में अग्नि सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन लगातार सख्ती बरत रहा है। कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बुधवार को शहर के मध्य स्थित महाराजा कॉम्प्लेक्स में बड़ी कार्रवाई की गई।खाद्य विभाग की टीम ने निरीक्षण के दौरान एक दुकान में अवैध रूप से बड़ी मात्रा में गैस सिलेंडरों का भंडारण पाया। कार्रवाई करते हुए टीम ने गैस से भरे 25 सिलेंडर जब्त किए। बताया जा रहा है कि सिलेंडरों का संग्रहण सुरक्षा मानकों के विपरीत किया जा रहा था, जिससे किसी भी समय आगजनी जैसी गंभीर दुर्घटना हो सकती थी।जिला प्रशासन का कहना है कि शहर में अवैध गैस भंडारण और अग्नि सुरक्षा नियमों के उल्लंघन के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। फिलहाल मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन नंदानगर मजदूर चौक के पास चाइनीज फूड की दुकान में लगी आग इंदौर में ब्रिक्स सम्मेलन की तैयारियां तेज, CM मोहन यादव की पहल पर अधिकारियों ने बस से किया रूट निरीक्षण