इंदौर। प्रदीप चौधरी। शहर के नंदानगर 11 नंबर रोड स्थित मजदूर चौक के पास एक चाइनीज फूड की दुकान में अचानक आग लग गई। आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुकान संचालक खाना बना रहा था। इसी दौरान तड़का लगाते समय अचानक आग की लपटें उठने लगीं और देखते ही देखते ऊपर लगे शेड ने आग पकड़ ली। कुछ ही देर में आग ने पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया।घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल आग बुझाने का प्रयास किया और इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई। आगजनी में दुकान का सामान जलकर खाक हो गया। फिलहाल किसी जनहानि की सूचना नहीं है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन जवा पुलिस का अमानवीय चेहरा! गैस एजेंसी जवा में ड्यूटीरत जवा पुलिस और ड्राइवर करते है उपभोक्ताओ के साथ आये दिन मारपीट, मारपीट का वीडियो हो रहा वाइरल अग्नि सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई