क्या नवागत रीवा एसपी मामले को लेंगे सज्ञान

112 के ड्राइवर अपने आप समझते है पुलिस कर्मी, करते है बसूली और दिखाते है धौस-आरोप

पूर्व में भी गैस एजेंसी के भीड़ भाड़ की वीडियो बनाने पर जवा पुलिस ने की थी युवक के साथ मारपीट

वायरल वीडियो में गाली गलौज होने की वजह से म्यूट किया गया।

जवा रीवा। रीवा जिले का जवा थाना  पुलिस के कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लगता जा रहा है जहा पर पदस्थ कुछ नवागत सिपाही और प्रधान आरक्षक अपने आप को रीवा एसपी से कम नही समझते है। इसके साथ ही डायल 112 के प्राइवेट ड्राइवर भी अपने आप को पुलिस कर्मी से कम नही समझते है।
जिनकी आये दिन शिकायत आती रहती है कि ड्राइवर पुलिस का धौस दिखा कर अवैध बसूली करते है खासकर वो जो स्थानीय ड्राइवर है।
यदि हर थानों से स्थानीय ड्राइवरो को विधानसभा क्षेत्र से हटा दिया जाय तो उनकी मनमानी पर रोक लग सकता है। लेकिन राजनीतिक पकड़ के कारण छोटे कर्मचारी भी मनमानी पर उतारू रहते है।

इसी तरह का मामला दिनांक 27/05/26 को जवा थाने से सामने आया है जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है कि डायल 112 के ड्राइवर और 1 पुलिसकर्मी ने एक युवक को गैस एजेंसी से उठाकर थाने में ले जाकर गाली गलौज करते हुए बेरहमी से मारपीट कर रहे।

इसके पहले भी इसी तरह से 18 मार्च 2026 को जब एक युवक ने गैस एजेंसी जवा के भीड़ की वीडियो बना रहा था तब भी जवा पुलिस अपनी वर्दी का रौब दिखाते हुए उस युवक को जबरजस्ती पकड़कर थाने लाती है और उसके साथ मारपीट करती था जिसका वीडियो वाइरल हुआ था लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा ध्यान नही दिया गया जिसका नतीजा है कि आज दुवारा वही पुनरावृति हुई।

यदि पहले ही जिम्मेदार थाना प्रभारी, एसडीओपी और रीवा एसपी द्वारा ऐसे पुलिसकर्मियों पर एक्शन लिया गया होता तो इन सिपाहियों और डायल 112 के ड्राइवरो की हिम्मत नही होती की किसी निर्दोष को इस तरह मारते।

ठीक है यदि उस युवक विपिन सिंह ने कोई गलती किया होता, चोरी किया होता, डकैती किया होता, निगरानी सुदा बदमाश होता या कोई मुजरिम होता तो उसे उठाकर थाने ले जा सकते थे लेकिन मारपीट और गाली गलौज कहाँ तक उचित है क्या मदद मांगना गुनाह हो गया? आप का काम है कि अव्यवस्थाओ को कंट्रोल करना समझाना, न कि जानवरो जैसा वर्ताव करना।

जिसके लिए परिजनों ने थाने की सीसीटीवी फुटेज निकलवाकर युवक के साथ बेरहमी से मारपीट करने वालो पर दोषियो पर कार्यवाही की मांग की है अन्यथा थाने के सामने धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है।

उक्त वीडियो और खबर ग्रूपो में वाइरल हो रही है कि किस तरह से युवक के साथ मारपीट की गई है।

युवक विपिन सिंह पिता शिवेंद्र सिंह निवासी गांव पथरौड़ा ने पोस्ट के माध्यम से बताया कि जवा गैस एजेंसी में गैस लेने गया हुआ था जहाँ पर मेरी माँ लाइन में लगी थीं। अंदर कॉपी जमा हो चुकी थी OTP बताने के लिए अंदर जाना था। लाइन में कुछ लड़के और महिलाये कतार में लगी हुई थी मैंने पुलिस से उन्हें पीछे करने को कहा लेकिन उनको न हटाकर मुझे गाली देते हुए अपनी गाड़ी में जबरजस्ती खींच कर बैठाया और थाने में ले जाकर एक रूम में मुझे बुरी तरह से मारा और पुलिस के ड्राइवर  बृजेश और 2 पुलिस के ड्राइवर थे  जिनका नाम नहीं जनता, जिन्होंने उस पुलिस वाले के साथ मिलकर चारों ने मुझे बहुत मारा और गंदी गंदी गलिया दे रहे थे।
जहाँ पर मुझे मारने से मेरी हालत बहुत गंभीर हो गई और मेरा ब्लड प्रेशर हाई हो गया था और मैं विहोश हो गया था जिससे मुझे जवा हॉस्पिटल ले जाया गया था

साथ ही उंसनें पोस्ट किया कि जवा पुलिस से ज्यादा तो इनके ड्राइवर अपने आप को थाना प्रभारी समझते है।

देखना होगा कि नवागत रीवा एसपी गुरुकरण सिंह इस पूरे मामले में क्या एक्शन लेते है।

सवाल यही की क्या सरहंग सिपाही और ड्राइवरो पर गाज गिरेगी या मामला ठंडे बस्ते में चला जायेगा।

kushmendra's avatar

By kushmendra

Journlist- NNW News(News National World)

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading