इंदौर। आमिर खान। ईदुल अजहा पर्व को लेकर इंदौर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। गुरुवार को मुस्लिम समाज द्वारा मनाए जाने वाले त्योहार के पूर्व बुधवार शाम शहर के संवेदनशील इलाकों में पुलिस के आला अधिकारियों ने फ्लैग मार्च निकालकर आमजन को शांति और सौहार्द का संदेश दिया। डीसीपी जोन-1 नरेंद्र सिंह रावत फ्लैग मार्च का नेतृत्व एडिशनल पुलिस कमिश्नर मयंक अवस्थी एवं डीसीपी जोन-1 नरेंद्र सिंह रावत ने किया। इस दौरान एडिशनल डीसीपी सुमित करकटा, एसीपी विवेक चौहान सहित विभिन्न थाना प्रभारी एवं पुलिस बल मौजूद रहा।फ्लैग मार्च की शुरुआत सदर बाजार थाने से हुई, जो सदर बाजार ईदगाह, बड़वाली चौकी, जिंसी, मल्हारगंज एवं अन्य संवेदनशील क्षेत्रों से होकर निकला। पुलिस अधिकारियों ने लोगों से शांतिपूर्ण तरीके से त्योहार मनाने की अपील की और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भरोसा दिलाया।डीसीपी नरेंद्र सिंह रावत ने बताया कि ईद का पर्व शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हो, इसके लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। फ्लैग मार्च भी उसी सुरक्षा प्रक्रिया का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार गश्त की जाएगी और हर गतिविधि पर नजर रखी जाएगी।पुलिस प्रशासन के अनुसार ईद की मुख्य नमाज गुरुवार सुबह 9:30 बजे सदर बाजार ईदगाह में अदा की जाएगी। इसे देखते हुए पूरे इलाके में विशेष सुरक्षा व्यवस्था लागू रहेगी तथा सुबह से शाम तक अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन बुलेट चोरी करने वाले शातिर गिरोह का पर्दाफाश, तीन आरोपी गिरफ्तार समय रहते पहचानें स्ट्रोक के लक्षण, याद रखें B.E. F.A.S.T. फॉर्मूला