इंदौर। प्रदीप चौधरी। शहर में लगातार हो रही मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं के बीच बाणगंगा थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए बुलेट चोरी करने वाले शातिर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब 16 लाख रुपये कीमत की चोरी की मोटरसाइकिलें एवं नगदी बरामद की है। पुलिस के अनुसार आरोपी शहर और आसपास के क्षेत्रों से महंगी मोटरसाइकिलें, विशेषकर बुलेट बाइक चोरी करने में माहिर थे। चोरी के बाद आरोपी वाहनों को सुनसान खंडहरों में छिपाकर रखते थे और बाद में उन्हें बेच देते थे।जांच में सामने आया कि गिरोह का मुख्य आरोपी पंकज लोधी अपने महंगे शौक पूरे करने के लिए चोरी की वारदातों को अंजाम देता था। चोरी से मिली रकम और वाहनों को वह अपने साथियों ब्रजेश लोधी और शिवेंद्र लोधी के साथ बांटता था। आरोपियों ने पूछताछ में 17 वाहन चोरी की घटनाओं को स्वीकार किया है।पुलिस पूछताछ में यह भी खुलासा हुआ कि मुख्य आरोपी चोरी की रकम अपनी प्रेमिका पर खर्च करता था। वह उसे महंगे मोबाइल, ज्वेलरी और पार्टी देने के लिए लगातार बाइक चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहा था।बाणगंगा पुलिस की विशेष टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर सूचना के आधार पर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से अब तक करीब 16 लाख रुपये कीमत के वाहन बरामद किए जा चुके हैं। पुलिस शेष वाहनों की तलाश में जुटी हुई है तथा गिरोह के अन्य सदस्यों और नेटवर्क की भी जांच की जा रही है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन योग और खजुराहो भारतीय संस्कृति के अभिन्न स्तंभ : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ईदुल अजहा से पहले इंदौर में पुलिस का फ्लैग मार्च, शांति का दिया संदेश