भोपाल। गांधी मेडिकल कॉलेज में कार्यरत एक लैब अटेंडेंट ने विभागाध्यक्ष डॉ. तृप्ति सक्सेना एवं डॉ. वीरेंद्र माहोर पर जातिगत प्रताड़ना और सार्वजनिक रूप से अपमानित करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। मामले की शिकायत मध्य प्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग को भेजी गई है।शिकायतकर्ता का आरोप है कि लैब अटेंडेंट के पद पर नियुक्त होने के बावजूद उनसे जबरन सफाई और पोंछा लगाने जैसे कार्य कराए गए। विरोध करने पर कथित रूप से जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर अपमानित किया गया।पीड़ित कर्मचारी ने आयोग से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। शिकायत सामने आने के बाद चिकित्सा महाविद्यालय प्रशासन में भी हलचल तेज हो गई है।हालांकि, इस मामले में संबंधित अधिकारियों की ओर से अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। वहीं, अनुसूचित जाति आयोग द्वारा शिकायत के परीक्षण के बाद आगे की कार्रवाई किए जाने की संभावना जताई जा रही है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन समय रहते पहचानें स्ट्रोक के लक्षण, याद रखें B.E. F.A.S.T. फॉर्मूला 31 मई से बालाघाट-गर्रा आरओबी पर शुरू होगा यातायात, रेलवे फाटक स्थायी रूप से बंद