बालाघाट। बालाघाट-वारासिवनी मुख्य मार्ग पर वैनगंगा नदी पुल के पहले निर्मित रोड ओव्हर ब्रिज (आरओबी) पर 31 मई 2026 से यातायात शुरू किया जाएगा। इसके साथ ही रेलवे की मानवयुक्त लेवल क्रॉसिंग क्रमांक बीके-09 को स्थायी रूप से बंद कर दिया जाएगा। अब सभी छोटे और बड़े वाहन नव निर्मित रोड ओव्हर ब्रिज से होकर गुजरेंगे।दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, नागपुर मंडल के उप मुख्य अभियंता द्वारा जारी सूचना के अनुसार 31 मई 2026 को सुबह 10 बजे से रेलवे फाटक को सभी प्रकार के सड़क यातायात के लिए हमेशा के लिए बंद कर दिया जाएगा। इसके बाद बालाघाट-गर्रा एवं वारासिवनी मार्ग पर आवागमन करने वाले वाहन सीधे आरओबी का उपयोग करेंगे।आरओबी शुरू होने से लंबे समय से रेलवे फाटक पर लगने वाले जाम और इंतजार से लोगों को राहत मिलेगी। पहले ट्रेन गुजरने के दौरान फाटक बंद होने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग जाती थी, जिससे यात्रियों और स्थानीय नागरिकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था।आरओबी निर्माण के दौरान भारी वाहनों का यातायात डेंजर रोड से डायवर्ट किया गया था, जिससे बस और ट्रक चालकों को अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ती थी। अब ओव्हर ब्रिज शुरू होने के बाद भारी वाहन सीधे शहर में प्रवेश कर सकेंगे और बाहर निकल सकेंगे। इससे समय और ईंधन दोनों की बचत होगी।स्थानीय नागरिकों और वाहन चालकों ने आरओबी शुरू किए जाने के निर्णय का स्वागत किया है। लोगों का कहना है कि इससे यातायात व्यवस्था अधिक सुगम और सुरक्षित होगी तथा दुर्घटनाओं की संभावना भी कम होगी।प्रशासन और रेलवे विभाग ने वाहन चालकों से अपील की है कि 31 मई के बाद पुराने रेलवे फाटक मार्ग का उपयोग न करें और यातायात संकेतों का पालन करें। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन गांधी मेडिकल कॉलेज में जातिगत प्रताड़ना के आरोप, एससी आयोग में शिकायत भीषण गर्मी से तप रहा श्रीगंगानगर, पारा 49 डिग्री के करीब पहुंचा