श्रीगंगानगर। उत्तर भारत में पड़ रही भीषण गर्मी का असर राजस्थान के सीमावर्ती जिले श्रीगंगानगर में भी देखने को मिल रहा है। मंगलवार को शहर का अधिकतम तापमान करीब 49 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जिससे जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया। तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा और लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया।भीषण गर्मी के चलते बाजारों, मुख्य मार्गों और सार्वजनिक स्थानों पर लोगों की आवाजाही बेहद कम रही। झुलसा देने वाली धूप और लू के थपेड़ों ने आमजन को बेहाल कर दिया। दोपहर के समय शहर की अधिकांश सड़कें सुनसान नजर आईं।स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन और नगर परिषद ने राहत कार्य शुरू करते हुए शहर की प्रमुख सड़कों पर पानी का छिड़काव करवाया। प्रशासन का उद्देश्य सड़कों की तपिश कम कर लोगों को गर्मी से राहत पहुंचाना है।प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि अत्यधिक आवश्यक कार्य होने पर ही घरों से बाहर निकलें तथा पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें। वहीं चिकित्सकों ने भी लोगों को दोपहर के समय धूप से बचने, सिर ढककर बाहर निकलने और बच्चों व बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी है।मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में भी गर्मी से राहत मिलने की संभावना कम है और तापमान ऊंचा बना रह सकता है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन 31 मई से बालाघाट-गर्रा आरओबी पर शुरू होगा यातायात, रेलवे फाटक स्थायी रूप से बंद लोन रिकवरी के नाम पर आदिवासी परिवार से अभद्रता, ₹2 लाख लूटने का आरोप