देवास/आष्टा। दिनेश सिंह।।सुबह करीब 5 बजे टीकमगढ़ से इंदौर आ रही मिश्रा ट्रेवल्स की बस की आष्टा के पास एक ट्रैक्टर से जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि बस में सवार कई यात्री घायल हो गए।घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। गंभीर रूप से घायल यात्रियों को प्राथमिक उपचार के बाद देवास अस्पताल रेफर किया गया है।हादसे के कारण कुछ देर तक मार्ग पर यातायात भी प्रभावित रहा। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन समर कैंप में बच्चों ने सीखी डिज़ाइनर साबुन बनाने की कला, रचनात्मकता को मिला नया मंच भोपाल में आईपीएस अधिकारी की पुत्री ने उठाया आत्मघाती कदम, घर में फंदे पर लटका मिला शव