इंदौर।।इंदौर स्थित जीआरपी पुलिस लाइन हब्सी बिचौली रोड में आयोजित “समर कैंप-2026” के सातवें दिन बच्चों के लिए रचनात्मक एवं कौशल विकास से जुड़ी विशेष गतिविधि का आयोजन किया गया। इस दौरान बच्चों को आकर्षक डिज़ाइनर साबुन बनाने का प्रशिक्षण दिया गया, जिसमें बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।कार्यक्रम में प्रशिक्षक सुश्री आयुषी कासलीवाल ने बच्चों को विभिन्न रंगों, सुगंधों और कलात्मक डिज़ाइनों का उपयोग कर सुंदर एवं उपयोगी साबुन तैयार करना सिखाया। बच्चों ने अपनी कल्पनाशक्ति और रचनात्मकता का परिचय देते हुए अलग-अलग डिज़ाइन के साबुन तैयार किए।समर कैंप के माध्यम से बच्चों को आत्मनिर्भर बनने, नई कला सीखने और दैनिक उपयोग की वस्तुओं को रचनात्मक रूप देने की प्रेरणा दी गई। प्रशिक्षण के दौरान बच्चों में सीखने का उत्साह और जिज्ञासा साफ दिखाई दी। बच्चों की प्रतिभा और कलात्मक सोच ने सभी को प्रभावित किया।आयोजकों ने बताया कि समर कैंप का उद्देश्य बच्चों को मनोरंजन के साथ-साथ नई-नई उपयोगी गतिविधियों से जोड़ना है, ताकि उनका सर्वांगीण विकास हो सके। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन 6 साल से फरार 10 हजार का इनामी डकैती आरोपी गिरफ्तार, बड़नगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई आष्टा में मिश्रा ट्रेवल्स बस और ट्रैक्टर में भीषण टक्कर, कई यात्री घायल