भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय में एआईजी पद पर पदस्थ आईपीएस अधिकारी संजीव कुमार कंचन की 17 वर्षीय पुत्री ने राजधानी भोपाल स्थित सरकारी आवास में फांसी लगाकर आत्मघाती कदम उठा लिया। घटना के बाद पुलिस महकमे सहित पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।जानकारी के अनुसार, चार इमली स्थित सरकारी आवास की दूसरी मंजिल पर किशोरी का शव दुपट्टे से बने फंदे पर लटका मिला। घटना के समय वह घर में अकेली थी। आईपीएस अधिकारी संजीव कुमार कंचन कार्यालय गए हुए थे, जबकि उनकी पत्नी, जो भोपाल न्यायालय में न्यायाधीश हैं, कोर्ट में थीं। परिवार का बड़ा बेटा भी घर से बाहर था।दोपहर करीब दो बजे घर के नौकर ने कमरे में जाकर किशोरी को फंदे पर लटका देखा, जिसके बाद तत्काल परिवार और पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची हबीबगंज थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।पुलिस को घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। थाना प्रभारी संजीव चौकसे ने बताया कि प्रारंभिक जांच में इस कदम के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। फिलहाल पुलिस विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।घटना ने प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों को भी स्तब्ध कर दिया है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन आष्टा में मिश्रा ट्रेवल्स बस और ट्रैक्टर में भीषण टक्कर, कई यात्री घायल सिवनी-महाराष्ट्र बॉर्डर पर देर रात बवाल, आरटीओ चौकी में आगजनी