रतनगढ़। नगर के प्रसिद्ध क्रिकेट खिलाड़ी स्वर्गीय पिंटू छपरीबंद की स्मृति में रॉयल क्रिकेट क्लब रतनगढ़ एवं क्रिकेट प्रेमियों के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार से रात्रकालीन क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ किया गया। आयोजन में क्षेत्रभर के क्रिकेट प्रेमियों में विशेष उत्साह देखने को मिला।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में नगर की प्रसिद्ध मुस्कान बुआ जी एवं स्वर्गीय पिंटू छपरीबंद के पुत्र चीनू छपरीबंद उपस्थित रहे। शुभारंभ अवसर पर अतिथियों द्वारा स्वर्गीय पिंटू छपरीबंद के चित्र पर पुष्पमाला अर्पित कर दीप प्रज्वलन किया गया। इसके पश्चात उपस्थित खिलाड़ियों, अतिथियों एवं क्रिकेट प्रेमियों ने दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।श्रद्धांजलि सभा के बाद राष्ट्रगान के साथ टूर्नामेंट का विधिवत शुभारंभ किया गया। आयोजन समिति द्वारा मुख्य अतिथि मुस्कान बुआ जी का केसरिया दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया गया। इसके बाद अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच की शुरुआत कराई।आयोजन समिति के अनुसार टूर्नामेंट में आसपास के क्षेत्रों की कुल 32 टीमें हिस्सा ले रही हैं। प्रतियोगिता के दौरान प्रतिदिन तीन मैच खेले जाएंगे। विजेता टीम को 51 हजार रुपये नगद एवं ट्रॉफी तथा उपविजेता टीम को 25 हजार रुपये नगद एवं ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। वहीं प्रत्येक मैच में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी को ‘मैन ऑफ द मैच’ पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।इस अवसर पर आयोजन समिति ने पूरे छपरीबंद परिवार की ओर से सभी सहयोगियों एवं क्रिकेट प्रेमियों का आभार व्यक्त किया। आयोजन को सफल बनाने में समिति सदस्य गोलू छपरीबंद, हरिओम बैरागी, रितिक छपरीबंद, शिव फिकल सहित अन्य सदस्यों की विशेष भूमिका रही।समिति ने रतनगढ़ नगर एवं आसपास क्षेत्र के क्रिकेट प्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन इंदौर क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, आईपीएल पर ऑनलाइन सट्टा चलाने वाला हाईटेक गिरोह पकड़ा मंडलेश्वर कॉलेज के सहायक प्राध्यापक 50 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार