इंदौर। प्रदीप चौधरी।।लोकायुक्त इंदौर की टीम ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शासकीय महाविद्यालय मंडलेश्वर, जिला खरगोन में पदस्थ सहायक प्राध्यापक आत्माराम सोलंकी को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी पर एक महिला सहायक प्राध्यापक की पोस्टिंग कराने के नाम पर चार लाख रुपये रिश्वत मांगने का आरोप है।लोकायुक्त महानिदेशक योगेश देशमुख एवं उप पुलिस महानिरीक्षक मनोज कुमार सिंह के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई। मामले में आवेदक मनोज वास्केल निवासी मानपुर, जिला इंदौर ने लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक राजेश सहाय से शिकायत की थी कि उनकी पत्नी उर्मिला वास्केल का चयन पीएससी के माध्यम से सहायक प्राध्यापक पद पर हुआ था। उनकी पोस्टिंग धार कॉलेज में कराने के नाम पर आरोपी आत्माराम सोलंकी लगातार रिश्वत की मांग कर रहा था।शिकायतकर्ता के अनुसार आरोपी ने दावा किया था कि उसने ही उनकी पत्नी का स्थानांतरण दलौदा मंदसौर से धार करवाया है, जिसके बदले वह चार लाख रुपये मांग रहा था। आरोपी पहले ही एक लाख रुपये ले चुका था और शेष राशि की मांग कर रहा था।लोकायुक्त द्वारा शिकायत का सत्यापन कराया गया, जिसमें आरोप सही पाए गए। इसके बाद ट्रैप दल का गठन किया गया। तय योजना के अनुसार आरोपी ने आवेदक को धामनोद बायपास स्थित मधुबन ढाबे पर बुलाया। वहां लोकायुक्त टीम पहले से तैनात थी। जैसे ही आरोपी ने रिश्वत की किश्त के रूप में 50 हजार रुपये लिए, टीम ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया।आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण संशोधन अधिनियम 2018 की धारा 7 के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।इस कार्रवाई में उप पुलिस अधीक्षक सुनील तालान, कार्यवाहक प्रधान आरक्षक विवेक मिश्रा सहित लोकायुक्त टीम के अन्य सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।लोकायुक्त संगठन ने आमजन से अपील की है कि यदि कोई अधिकारी या कर्मचारी रिश्वत की मांग करता है तो तत्काल लोकायुक्त कार्यालय इंदौर से संपर्क करें। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन स्वर्गीय पिंटू छपरीबंद की स्मृति में रात्रकालीन क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ योग और खजुराहो भारतीय संस्कृति के अभिन्न स्तंभ : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव