सिवनी। प्रदीप चौधरी। मध्य प्रदेश-महाराष्ट्र अंतरराज्यीय सीमा स्थित मेटेवानी बॉर्डर पर मंगलवार देर रात उस समय तनावपूर्ण स्थिति निर्मित हो गई, जब आरटीओ कर्मचारियों और ट्रक चालकों के बीच हुआ विवाद अचानक उग्र हो गया। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि आक्रोशित वाहन चालकों एवं वाहन मालिकों ने अस्थायी आरटीओ चौकी में आग लगा दी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, किसी बात को लेकर आरटीओ कर्मचारियों और ट्रक चालकों के बीच कहासुनी हुई थी। विवाद बढ़ने पर मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने चौकी में तोड़फोड़ शुरू कर दी और बाद में आगजनी की घटना को अंजाम दिया। घटना के दौरान आरटीओ से जुड़े एक वाहन में भी जमकर तोड़फोड़ किए जाने की सूचना है।घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। आगजनी के बाद क्षेत्र में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और उपद्रव में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है। प्रशासन द्वारा नुकसान का आकलन भी किया जा रहा है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन भोपाल में आईपीएस अधिकारी की पुत्री ने उठाया आत्मघाती कदम, घर में फंदे पर लटका मिला शव इंदौर क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, आईपीएल पर ऑनलाइन सट्टा चलाने वाला हाईटेक गिरोह पकड़ा