भोपाल। प्रदीप चौधरी। मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष Jitu Patwari के नेतृत्व और विचारधारा से प्रभावित होकर भाजपा नेता विजय अग्रवाल, पूर्व पार्षद ने अपने समर्थकों और कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस का दामन थाम लिया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने सभी का पार्टी में स्वागत करते हुए संगठन को मजबूती मिलने की बात कही। पीसीसी अध्यक्ष जीतू पटवारी कांग्रेस में शामिल होने के दौरान विजय अग्रवाल ने कहा कि जीतू पटवारी ने भाजपा नेताओं को यह समझा दिया है कि हिंदू धर्म का वास्तविक अर्थ सेवा, सद्भाव और सभी वर्गों को साथ लेकर चलना है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस समाज के हर वर्ग की आवाज उठाने का काम कर रही है और इसी सोच से प्रभावित होकर उन्होंने पार्टी जॉइन करने का निर्णय लिया। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। पार्टी नेताओं ने इसे कांग्रेस की मजबूत होती स्थिति और जीतू पटवारी के बढ़ते जनाधार का संकेत बताया। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन नौतपा में खानपान का रखें विशेष ध्यान, गलत भोजन बन सकता है बीमारी की वजह भोपाल में आज बजेगा सायरन, प्रशासन ने कहा- घबराने की जरूरत नहीं