भोपाल। प्रदीप चौधरी। राजधानी भोपाल में आज सिविल डिफेंस की विशेष मॉकड्रिल आयोजित की जाएगी। इस दौरान शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सायरन बजने की संभावना है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह केवल आपातकालीन तैयारियों की जांच और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से किया जा रहा अभ्यास है, इसलिए नागरिक किसी भी प्रकार की अफवाह या भ्रम में न आएं।मॉकड्रिल के दौरान रेस्क्यू और खोज-बचाव गतिविधियों का प्रदर्शन भी किया जाएगा। शहर में आपातकालीन वाहनों की आवाजाही बढ़ सकती है और विभिन्न विभागों एवं एजेंसियों की संयुक्त भागीदारी देखने को मिलेगी।प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि इंटरनेट मीडिया पर किसी भी प्रकार की अपुष्ट जानकारी साझा न करें और अफवाहों से दूर रहें। अधिकारियों के अनुसार इस अभ्यास का उद्देश्य आपदा प्रबंधन तंत्र को और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाना है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन जीतू पटवारी के नेतृत्व से प्रभावित होकर भाजपा नेता विजय अग्रवाल कांग्रेस में शामिल दत्त अखाड़ा में भक्ति और संस्कृति का संगम, मुख्यमंत्री ने मां शिप्रा को अर्पित की 351 फीट लंबी चुनरी