इंदौर। जीआरपी इंदौर की सतर्कता और ईमानदारी एक बार फिर सामने आई है। इंदौर-भोपाल एक्सप्रेस ट्रेन में छूटे लैपटॉप और महत्वपूर्ण दस्तावेजों से भरे बैग को जीआरपी पुलिस ने सुरक्षित उसके मालिक तक पहुंचाया। बैग में करीब 50 हजार रुपये मूल्य का सामान रखा हुआ था।जानकारी के मुताबिक थाना जीआरपी इंदौर में पदस्थ प्लेटफार्म ड्यूटीरत आरक्षक आकाश, राजकुमार और चेतन को इंदौर-भोपाल एक्सप्रेस के एस-1 कोच में एक लावारिस लैपटॉप बैग होने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और बैग को सुरक्षित थाना जीआरपी लेकर आए।थाना हेड मोहर्रिर प्रधान आरक्षक राजीव त्रिपाठी द्वारा बैग की जांच की गई, जिसमें आसू कंपनी का लैपटॉप, चार्जर, महत्वपूर्ण मार्कशीट और अन्य जरूरी दस्तावेज सुरक्षित मिले। बैग की तलाशी के दौरान उसमें मिले मोबाइल नंबर के आधार पर बैग मालिक राज शेखर तिवारी निवासी मऊगंज से संपर्क किया गया।फरियादी ने बताया कि यात्रा के दौरान जल्दबाजी में वह अपना बैग ट्रेन में ही भूल गए थे। सूचना मिलने पर वे रविवार को जीआरपी थाना पहुंचे, जहां आवश्यक कार्रवाई और पंचनामा तैयार कर पूरा सामान सुरक्षित उन्हें सौंप दिया गया।अपना कीमती सामान वापस मिलने पर फरियादी ने जीआरपी इंदौर की तत्परता, ईमानदारी और संवेदनशील कार्यशैली की सराहना करते हुए पुलिस टीम का आभार जताया। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन मनाली में ऑस्ट्रेलियाई पैराग्लाइडर पायलट क्रैश, 20 घंटे बाद हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू