कुल्लू। हिमाचल प्रदेश की पर्यटन नगरी Manali में एक ऑस्ट्रेलियाई पैराग्लाइडर पायलट दुर्गम पहाड़ियों में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसा मनाली की सेवन सिस्टर पीक रेंज में करीब 13,500 फीट की ऊंचाई पर हुआ, जहां पायलट पूरी रात जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष करता रहा। मंगलवार सुबह हेलीकॉप्टर की मदद से उसका सफल रेस्क्यू किया गया।जानकारी के अनुसार ऑस्ट्रेलिया निवासी 51 वर्षीय एंडी पैराग्लाइडिंग के दौरान प्रतिकूल मौसम और तेज हवा के दबाव के कारण क्रैश लैंडिंग का शिकार हो गए। राहत की बात यह रही कि उनके साथ उड़ान भर रहे दूसरे पायलट ने हादसे को देख लिया और तुरंत रेस्क्यू टीम को सूचना दी।Manali Adventure Tour Association की रेस्क्यू टीम के प्रभारी रमेश कुमार जोगी ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही रात में ही टीम को पहाड़ियों की ओर रवाना कर दिया गया था, लेकिन दुर्गम इलाके और अंधेरे के कारण रेस्क्यू अभियान में काफी मुश्किलें आईं। सुबह होते ही हेलीकॉप्टर की सहायता ली गई और घायल पायलट को सुरक्षित मनाली लाया गया।बताया जा रहा है कि दोनों पायलट कांगड़ा जिले के प्रसिद्ध Bir Billing से मनाली घूमने आए थे और वापस उड़ान भर रहे थे, तभी यह हादसा हुआ।घायल पायलट का इलाज मनाली के मिशन अस्पताल में जारी है और डॉक्टरों के अनुसार वह खतरे से बाहर है। उल्लेखनीय है कि इस महीने हिमाचल प्रदेश में पैराग्लाइडिंग का यह तीसरा बड़ा हादसा है। इससे पहले एक रूसी महिला पैराग्लाइडर पायलट की हादसे में मौत हो चुकी है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन 42 दूल्हों के साथ बड़ा फ्रॉड, दुल्हनों के नाम पर लाखों की ठगी