बालाघाट। बालाघाट कलेक्टर मृणाल मीना ने सोमवार को सीएम हेल्पलाइन में दर्ज राजस्व विभाग की 300 दिनों से अधिक समय से लंबित शिकायतों की समक्ष में सुनवाई की। इस दौरान उन्होंने शिकायतकर्ताओं और संबंधित पटवारियों से प्रकरणों की जानकारी लेकर मामलों के त्वरित एवं संतुष्टिपूर्ण निराकरण के निर्देश दिए। बैठक में अपर कलेक्टर डी.पी. बर्मन भी मौजूद रहे।सुनवाई के दौरान किरनापुर तहसील के ग्राम सोनपुरी निवासी रजनीश मेश्राम की 368 दिनों से लंबित शिकायत पर चर्चा हुई। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि घनश्याम टांडेकर द्वारा शासकीय भूमि पर अतिक्रमण कर शौचालय का निर्माण किया गया है। मामले में कलेक्टर ने संबंधित पटवारी को तत्काल अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करने के निर्देश दिए।बैहर तहसील के ग्राम मोवाला निवासी आनंद गजभिये ने निजी भूमि का फर्जी नामांतरण कर बिक्री किए जाने की शिकायत दर्ज कराई थी, जो करीब 400 दिनों से लंबित थी। इस मामले में कलेक्टर ने भूमि सीमांकन और नक्शा दुरुस्त करने के निर्देश दिए।इसके अलावा कटंगी निवासी गीता खंडेलवाल की ऋण पुस्तिका में गलत प्रविष्टि, तिरोड़ी निवासी शारदा कुमार डहरवाल की भूमि का नक्शा तैयार नहीं होने और लांजी तहसील के बिरनपुर निवासी सोहन नगपुरे की शासकीय भूमि पर अतिक्रमण संबंधी शिकायतों पर भी सुनवाई की गई।कलेक्टर मृणाल मीना ने सभी संबंधित अधिकारियों और पटवारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों का नियमानुसार और समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय होगी। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन 24 करोड़ खर्च, 54 हजार पेड़ कटे… अब बदला रेलवे ट्रैक, फिर कटेंगे 50 हजार पेड़ 3 दिन में नाबालिग अपहृता को पुलिस ने किया दस्तयाब, आरोपी गिरफ्तार