बड़नगर। उज्जैन जिले की बड़नगर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 10 हजार रुपए के इनामी और पिछले 6 वर्षों से फरार चल रहे डकैती के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी लगातार अपनी लोकेशन बदलकर पुलिस से बचने की कोशिश कर रहा था। पुलिस ने देवास में दबिश देकर उसे गिरफ्तार किया।पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा के निर्देशन में चोरी, लूट और डकैती के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) आलोक कुमार शर्मा एवं एसडीओपी बड़नगर महेंद्र सिंह परमार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार पाटीदार और उनकी टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया।पुलिस के मुताबिक 24 दिसंबर 2020 को बड़नगर निवासी स्वप्नील पटोदी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि मौलाना क्षेत्र स्थित उसकी नवधा एग्रो टेक फैक्ट्री में रात के समय हथियारबंद बदमाशों ने डकैती की वारदात को अंजाम दिया। चौकीदार मनोज व्यास ने बताया था कि बदमाश पानी पीने के बहाने फैक्ट्री में घुसे और देसी कट्टा व तलवार की नोक पर कर्मचारियों को बंधक बना लिया।इसके बाद बदमाश फैक्ट्री के शटर का ताला काटकर गोदाम में रखे नट-बोल्ट के कट्टे, थ्रेशर की पुली, पाइप कटर, सोयाबीन के कट्टे, गैस टंकी, डीपी ऑयल, सीसीटीवी कैमरे और डीवीआर चोरी कर फरार हो गए थे। मामले में थाना बड़नगर में अपराध क्रमांक 688/2020 धारा 458, 380 भादवि के तहत प्रकरण दर्ज किया गया था, बाद में विवेचना के दौरान धारा 395 और 411 भी जोड़ी गई।प्रकरण में पूर्व में 7 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी थी, जबकि मुख्य आरोपी रोहित पिता कैलाश चौहान (23) निवासी बावड़िया, देवास फरार चल रहा था। पुलिस टीम ने लगातार पतारसी कर 26 मई 2026 को देवास में दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।पुलिस के अनुसार आरोपी आदतन अपराधी है और उसके खिलाफ पूर्व में चोरी के दो मामले दर्ज हैं। वह लगातार ठिकाने बदलकर पुलिस को चकमा दे रहा था।इस कार्रवाई में निरीक्षक अशोक कुमार पाटीदार, उपनिरीक्षक चांदनी पाटीदार, राहुल सिंह राठौर, हेमराज खरे, स्वरूप हिरवे, नारायण सरा और कैलाश गरवाल की सराहनीय भूमिका रही। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन 3 दिन में नाबालिग अपहृता को पुलिस ने किया दस्तयाब, आरोपी गिरफ्तार समर कैंप में बच्चों ने सीखी डिज़ाइनर साबुन बनाने की कला, रचनात्मकता को मिला नया मंच