उज्जैन जिले की बड़नगर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज तीन दिन में नाबालिग अपहृता को आरोपी के कब्जे से सुरक्षित दस्तयाब कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की इस कार्रवाई से पीड़ित परिवार में खुशी लौट आई है।पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा द्वारा जिले में गुम बालक-बालिकाओं की तलाश हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) आलोक कुमार शर्मा एवं एसडीओपी बड़नगर महेंद्र सिंह परमार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार पाटीदार और उनकी टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया।पुलिस के अनुसार 23 मई 2026 को ग्राम पिठोरा निवासी सोहन सोलंकी ने थाना बड़नगर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी नाबालिग बेटी को 22-23 मई की रात कोई अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर अपहरण कर ले गया है। मामले में थाना बड़नगर में अपराध क्रमांक 308/2026 धारा 137(2) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी ने तत्काल अलग-अलग पुलिस टीमें गठित कर संभावित स्थानों पर तलाश शुरू की। लगातार पतारसी और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से पुलिस ने 26 मई को अपहृता को आरोपी विकास पिता डाया सिंह बागरी (22) निवासी खाचरौदा थाना कानवन जिला धार के कब्जे से बग्गड़ क्षेत्र से दस्तयाब कर लिया।पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, वहीं नाबालिग बालिका को उसके माता-पिता के सुपुर्द कर दिया गया।इस सराहनीय कार्रवाई में थाना बड़नगर पुलिस टीम के निरीक्षक अशोक कुमार पाटीदार, उपनिरीक्षक चांदनी पाटीदार, सहायक उपनिरीक्षक नारायण सिंह वास्कले, प्रधान आरक्षक रामनारायण चौहान, राहुल सिंह राठौर, हेमराज खरे, अजय चौहान, नारायण सरा, तोलाराम एवं महिला आरक्षक सीमा सिंघाड़ की महत्वपूर्ण भूमिका रही। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन 300 दिनों से लंबित CM हेल्पलाइन शिकायतों पर कलेक्टर सख्त, समक्ष में की सुनवाई 6 साल से फरार 10 हजार का इनामी डकैती आरोपी गिरफ्तार, बड़नगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई