धार। मुख्यमंत्री Mohan Yadav ने सोमवार को धार जिले स्थित ऐतिहासिक Bhojshala पहुंचकर मां वाग्देवी के दर्शन किए और विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को गंगा दशमी की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रदेश के सभी 55 जिलों, तहसीलों, ग्राम पंचायतों एवं गांवों में “जल गंगा संवर्धन अभियान” के तहत जनसहभागिता से लगातार जल संरक्षण के कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जल संरक्षण जनआंदोलन बन चुका है और सरकार समाज की भागीदारी से जल स्रोतों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए लगातार प्रयासरत है।मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से जल बचाने और पर्यावरण संरक्षण में सहयोग करने की अपील भी की। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन अन्नपूर्णा तालाब में 1.50 करोड़ के विकास कार्यों का भूमि पूजन तथाकथित पत्रकारों और जिला पंचायत सदस्य पति पर वसूली का आरोप, 4 गिरफ्तार