-महापौर पुष्यमित्र भार्गव सहित सभी लोगों ने जल संरक्षण कि ली शपथइंदौर जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत गंगा दशमी पर्व के अवसर पर अन्नपूर्णा तालाब में जलाशय पूजन एवं तालाब विकास कार्यों का भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, महापौर पुष्यमित्र भार्गव एवं विधायक मधु वर्मा* द्वारा अन्नपूर्णा तालाब का पूजन-अर्चन कर लगभग 1.50 करोड़ रुपये की लागत से छठ पूजा हेतु घाट निर्माण एवं होने वाले विकास एवं सौंदर्यीकरण कार्यों का भूमि पूजन किया गया। इस अवसर पर अतिथियों द्वारा समस्त नागरिकों को जल संरक्षण की शपथ दिलाई गई। इस मौके पर महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के आव्हान पर इंदौर में पिछले तीन वर्षों से “नो कार डे” अभियान चलाया जा रहा है, जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। उन्होंने बताया कि नो कार डे के दौरान लगभग 20 प्रतिशत कारों का उपयोग कम हुआ, पेट्रोल-डीजल की खपत में कमी आई तथा ग्रीन हाउस गैस उत्सर्जन में भी उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई। उन्होंने नागरिकों से प्रत्येक शुक्रवार को स्वेच्छा से नो कार डे अपनाने तथा पब्लिक ट्रांसपोर्ट एवं साइकिल का उपयोग करने की अपील की।दोगुना मकान बने _महापौर ने कहा कि वर्ष 2011 में इंदौर में लगभग 4 लाख मकान थे, जबकि वर्तमान सर्वे के अनुसार शहर में 8 लाख से अधिक मकानों की गणना हुई है। लगातार बढ़ती आबादी* के कारण जल की मांग भी तेजी से बढ़ रही है। उन्होंने बताया कि निगम द्वारा पिछले तीन वर्षों में 28 नई पानी की टंकियां प्रारंभ की गईं, ताकि नर्मदा जल को शहर के अधिकतम क्षेत्रों तक पहुंचाया जा सके। बोरिग सूखे _ उन्होंने कहा कि कम वर्षा के कारण हजारों बोरवेल सूख गए, बावजूद इसके नगर निगम द्वारा 650 से अधिक टैंकरों के माध्यम से हजारों कॉलोनियों में जलापूर्ति की जा रही है। उन्होंने कहा कि भविष्य में जल संकट से बचने का एकमात्र उपाय वर्षा जल संरक्षण है। प्रत्येक नागरिक को अपने घरों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम अपनाना चाहिए ताकि बारिश की हर बूंद जमीन में संरक्षित हो सके।तालाबों का सरंक्षण _ महापौर ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेशभर में जल गंगा संवर्धन अभियान चलाया जा रहा है, जिसके अंतर्गत लाखों जल संरचनाओं के संरक्षण का कार्य किया गया है। इंदौर में भी 29 तालाबों के गहरीकरण एवं संरक्षण का कार्य किया गया है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि गंगा दशमी के अवसर पर सभी लोग कम से कम 10 लोगों को वर्षा जल संरक्षण हेतु प्रेरित करें। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन पानी संकट पर चक्का जाम, वार्ड 75 पार्षद समेत कई लोगों पर केस दर्ज भोजशाला पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, मां वाग्देवी का किया पूजन