खैरलांजी। लकड़ी कारोबारी को डरा-धमकाकर 90 हजार रुपये वसूलने के मामले में पुलिस ने तथाकथित पत्रकारों और जिला पंचायत सदस्य पति सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। मामले में तीन अन्य आरोपी अब भी फरार बताए जा रहे हैं।पुलिस के अनुसार खैरी निवासी हंसराज लीलहारे, जो लकड़ी खरीदने और बेचने का कार्य करते हैं, ने शिकायत में बताया कि 12 मार्च 2026 को प्रकाश चित्रिव, ब्रजेश मिश्रा, संतोष सोनवाने, अभिषेक सोनी, अलीम खान और फारुख खान दो कारों से ग्राम पिंडकेपार पहुंचे थे। उस समय पीड़ित लकड़ी का ट्रक लोड कर रहा था। आरोप है कि सभी ने उसे डरा-धमकाकर कहा कि “तेरी न्यूज चला देंगे”, “तुझे आजीवन कारावास हो जाएगा” और “तेरा परिवार सड़क पर आ जाएगा”, इसके बाद उससे दो लाख रुपये की मांग की गई।शिकायत के मुताबिक बाद में प्रफुल्ल चित्रिव ने खैरलांजी निवासी रिसी शुक्ला को भी मौके पर बुलाया। रिसी शुक्ला आरा मिल संचालक होने के साथ जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 18 की सदस्य मधु शुक्ला के पति बताए जा रहे हैं। आरोपियों द्वारा लगातार दबाव बनाने पर पीड़ित ने फोन-पे के माध्यम से 90 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। बताया जा रहा है कि भुगतान जिस नंबर पर किया गया, वह रिसी शुक्ला का था।पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक कार्यालय में की थी। एसपी कार्यालय से प्राप्त पत्र के आधार पर जांच के बाद पुलिस ने 21 मई 2026 को एफआईआर दर्ज की। इसके बाद 23 मई को पुलिस ने रिसी शुक्ला और प्रफुल्ल चित्रिव को आरा मिल स्थित आवास से गिरफ्तार किया, जबकि अभिषेक सोनी और अलीम खान को भी पकड़कर जेल भेज दिया गया।चारों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 308(5) और 296(बी) के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच एएसआई किशोर माने द्वारा की गई।थाना प्रभारी Deepak Gautam ने बताया कि एसपी कार्यालय से प्राप्त पत्र के आधार पर जांच और विवेचना की गई। जांच में तथ्य सही पाए जाने के बाद चार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है, जबकि फरार तीन अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन भोजशाला पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, मां वाग्देवी का किया पूजन 42 दूल्हों के साथ बड़ा फ्रॉड, दुल्हनों के नाम पर लाखों की ठगी