इंदौर। प्रदीप चौधरी। नेमावर रोड स्थित पलड़ा हनुमान मंदिर के पास सोमवार सुबह करीब 10:30 बजे पानी की समस्या को लेकर वार्ड क्रमांक 75 के पार्षद कुणाल सोलंकी ने समर्थकों के साथ चक्का जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में लोग सड़क पर उतर आए, जिससे नेमावर रोड पर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया और करीब दो घंटे तक आवागमन प्रभावित रहा।मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन प्रदर्शनकारी नहीं माने और सड़क पर डटे रहे। पुलिस के अनुसार बिना अनुमति लोगों को एकत्रित कर आमजन का रास्ता बाधित करने और लोक व्यवस्था प्रभावित करने के मामले में थाना भंवरकुआं में प्रकरण दर्ज किया गया है।पुलिस ने पार्षद कुणाल सोलंकी सहित राकेश सिलावट, पवन पुरी, तारा पटेल, कमल प्रजापत, दिनेश पटेल, पवन पटेल, दौलत पटेल, दिनेश प्रजापत, नीलू ठाकुर, दिलीप सुरागे, दिनेश कुशवाह, अजय झा, सतीश शिंदे, सुरेश सोलंकी, गौरव मराठा, सुनील मंडलोई, शुभम करोसिया एवं झमु चौहान समेत अन्य लोगों को आरोपी बनाया है। पुलिस का कहना है कि वीडियोग्राफी के आधार पर अन्य लोगों की पहचान भी की जा रही है।प्रदर्शन के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन बूंद-बूंद पानी को तरसा इंदौर, आवाज उठाने वालों पर FIR अन्नपूर्णा तालाब में 1.50 करोड़ के विकास कार्यों का भूमि पूजन